'धुरंधर 2' ने 4 दिनों में तोड़ा बॉक्स ऑफिस का ग्लोबल रिकॉर्ड, क्या दंगल को भी पीछे छोड़ देगी फिल्म?

Updated at : 23 Mar 2026 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2

धुरंधर 2

Dhurandhar 2: आदित्य धर निर्देशीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. आइए आपको बताते हैं फिल्म की कमाई की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर:द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ही ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जो पहले किसी भारतीय फिल्म ने नहीं बनाए. जबरदस्त एक्शन, बड़े स्केल और फैंस के क्रेज की वजह से फिल्म को हर तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

चार दिनों में 761 करोड़ रुपये का धमाका

Sacnilk की रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में ही दुनियाभर में 761 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें भारत से करीब 550 करोड़ रुपये और विदेशों से 211 करोड़ का कलेक्शन शामिल है. इतनी बड़ी ओपनिंग किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है. अब इसके आंकड़े देख कर साफ पता चल रहा है कि फिल्म जल्द ही दंगल, बाहुबली, पुष्पा 2 जैसे फिल्मों का दुनियाभर में कमाई करके रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.

दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई वाले भारतीय फिल्म

  • दंगल: 2070 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2: 1742.10 करोड़ रुपये
  • बाहुबली 2: 1788.06 करोड़ रुपये
  • केजीएफ 2: 1215 करोड़ रुपये
  • धुरंधर: 1307.35 करोड़ रुपये
  • आरआरआर.: 1230 करोड़ रुपये
  • कल्कि 2898 एडी: 1042.25 करोड़ रुपये
  • जवान: 1160 करोड़ रुपये
  • कांतारा चैप्टर 1: 852.36 करोड़ रुपये
  • छावा: 807.91 करोड़ रुपये
  • स्त्री 2: 857.15 करोड़ रुपये

भारत में भी बना बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म की कमाई हर दिन मजबूत होती गई. पहले दिन (पेड प्रीव्यू के साथ) 145 करोड़, दूसरे दिन 83 करोड़, तीसरे दिन 117 करोड़ रुपये और चौथे दिन 121 करोड़ की बिजनेस हुई. भारत में फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 466 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हर जगह हाउसफुल शोज और जबरदस्त एडवांस बुकिंग ने इसे सुपरहिट बना दिया है यही वजह है कि फिल्म ने बहुत जल्दी बड़े आंकड़े छू लिए.

कब हुई रिलीज?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के मुख्य किरदार में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह दिखाई देते हैं, जिन्होंने हमजा अली मजारी का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों को दीवान बना लिया है. उनके अलावा फिल्म में संजय दत, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, यामी गौतम नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने मचाया तूफान, दुनियाभर में गदर 2 को पछाड़ा, अगला निशाना छावा

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola