मैं और अभिषेक एक ही तरह की फिल्में नहीं करते : ऐश्वर्या राय

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि वह और उनके पति अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्मों को लेकर समझ एक जैसी है और दोनों ही खुद को एक विशेष छवि में बांधना नहीं चाहते. इन दिनों ऐश्वर्या ‘सरबजीत’ और अभिषेक ‘हाउसफुल 3’ के प्रचार में मसरुफ हैं. ऐश्वर्या ने कहा, ‘अभिषेक की […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि वह और उनके पति अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्मों को लेकर समझ एक जैसी है और दोनों ही खुद को एक विशेष छवि में बांधना नहीं चाहते. इन दिनों ऐश्वर्या ‘सरबजीत’ और अभिषेक ‘हाउसफुल 3’ के प्रचार में मसरुफ हैं.
ऐश्वर्या ने कहा, ‘अभिषेक की ‘हाउसफुल 3′ और मेरी ‘सरबजीत’ दोनों ही बिल्कुल अलग तरह की फिल्में हैं. अभिनेता के तौर पर अभिषेक और मैं दोनों ही कॉमेडी फिल्मों का लुफ्त उठाते हैं. अभिनेता के तौर पर हम एक तरह की फिल्मों में खुद को बांधते नहीं है और यह बात हम दोनों में एक सी है.’
‘हाउसफुल 3′ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडीज, नरगिस फखरी, लीजा हैडन, बोमन ईरानी, चंकी पांडे जैसे तमाम सितारे हैं.
ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘हाउसफुल 3′ का आना ये बताता है कि यह एक बडा नाम है और लगातार इसके जरिए लोगों का मनोरंजन हो रहा है. मैंने फिल्म के कुछ दृश्य देखें हैं और वे काफी हास्यप्रद थे. हम एक ही जगह डबिंग कर रहे थे इसलिए अभिषेक ने मुझे फिल्म के कुछ दृश्य देखने के लिए बुलाया था.’
ऐश्वर्या ने अपने करियर में विभिन्न तरह के किरदार निभाए हैं. उनकी आने वाली फिल्म करन जौहर की ‘ए दिल है मुश्किल’ है. ‘धूम 2′ की अदाकारा को लगता है कि लोगों तक उनका मजाकिया अंदाज अक्सर सही तरीके से नहीं पहुंच पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










