एक्स-हसबैंड के साथ नजर आई सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर, तसवीरें आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर खबरें आ रही थी कि वे इस साल के अंत तक गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से शादी करनेवाले हैं. लेकिन हाल ही में लूलिया को लेकर खुलासा हुआ है कि वो शादीशुदा हैं और उनका अपने पहले हसबैंड से तलाक हो गया है. उन्होंने रोमानिया के सुपस्टार मारियस मोगा से […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर खबरें आ रही थी कि वे इस साल के अंत तक गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से शादी करनेवाले हैं. लेकिन हाल ही में लूलिया को लेकर खुलासा हुआ है कि वो शादीशुदा हैं और उनका अपने पहले हसबैंड से तलाक हो गया है. उन्होंने रोमानिया के सुपस्टार मारियस मोगा से शादी की थी.
हाल ही में लूलिया और उनके हसबैंड की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें दोनों एकदूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं. मिस मालिनी में छपी खबर के अनुसार लूलिया और मारियस का रिलेशनशिप लगभग चार सालों तक रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई और दोनों अलग हो गये.
दोनों हाल ही में प्रीति जिंटा की शादी की रिसेप्शन में पहली बार ऑफिशियली एकसाथ नजर आये. दोनों इस मौके पर आकर्षण का केंद्र बने रहे. सलमान और लूलिया की मुलाकात फिल्म ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के करीब होने की खबरें आने लगी. अब दोनों की शादी की खबरें आ रही है.
कई बार लूलिया सलमान की फैमिली के साथ नजर आ चुकी हैं. पूरी फैमिली के साथ डिनर करती लूलिया की तसवीर हाल ही में सामने आई थी. वहीं सलमान ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियली अनांउमेंट नहीं की है. वायरल हो रही तसवीरों के बाद क्या सलमान लूलिया संग शादी करेंगे यह तो इस साल के अंत में ही पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




