ePaper

शादी की खबरों पर भड़की मल्लिका शेरावत, कहा,'' अफवाहें उड़ाना बंद करो...''

Updated at : 08 May 2016 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की खबरों पर भड़की मल्लिका शेरावत, कहा,'' अफवाहें उड़ाना बंद करो...''

मुंबई : अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि यह बकवास बात है. यह मात्र अफवाह है. मल्लिका शेरावत ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि इस प्रकार की अफवाहें उड़ाना बंद करो जिस दिन मैं शादी करुंगी आप सबको न्योता दूंगी. उन्होंने अपने दूसरे […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि यह बकवास बात है. यह मात्र अफवाह है. मल्लिका शेरावत ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि इस प्रकार की अफवाहें उड़ाना बंद करो जिस दिन मैं शादी करुंगी आप सबको न्योता दूंगी. उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि यह मात्र अफवाह है. इसपर किसी को ध्‍यान देने की जरुरत नहीं है. मैं अपनी टीम के साथ कान फिल्म फेस्ट जा रही हूं.

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि पेरिस के रियल एस्टेट बिजनेसमैन से मल्लिका शेरावत ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. मीडिया में खबर चल रही थी कि एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका के पिता मुकेश लांबा ने इस बात की पुष्टि की है कि मल्लिका शेरावत ने आगे के जीवन के लिए साथी ढूंढ लिया है और उसके साथ शादी कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola