ePaper

VIDEO : शादी के बाद पहली बार पति जीन के साथ भारत आई प्रीति जिंटा

Updated at : 07 May 2016 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : शादी के बाद पहली बार पति जीन के साथ भारत आई प्रीति जिंटा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा पहली बार शादी के बाद अपने पति जीन गुडइनफ और सास-सुसर के साथ भारत आ चुकी हैं. उन्‍होंने ब्‍वॉयफ्रेंड जीन के साथ 29 फरवरी को लॉस एंजिलिस में शादी की थी जिसमें परिवारवालों के साथ कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे. खबरों की मानें तो 13 मई को रिस्‍पेशन पार्टी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा पहली बार शादी के बाद अपने पति जीन गुडइनफ और सास-सुसर के साथ भारत आ चुकी हैं. उन्‍होंने ब्‍वॉयफ्रेंड जीन के साथ 29 फरवरी को लॉस एंजिलिस में शादी की थी जिसमें परिवारवालों के साथ कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे. खबरों की मानें तो 13 मई को रिस्‍पेशन पार्टी का आयोजन किया जायेगा.

दरअसल प्रीति के घरवालों की ओर से ग्रैंड रिस्‍पेशन पार्टी का आयोजन किया जायेगा. इसलिये प्रीति के पति और पूरा परिवार भारत पहुंचा है. चारों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां जीन अपनी मां के साथ तो प्रीति अपने ससुर के साथ नजर आई.

जीन और उनके माता-पिता पहली बार भारत आये हैं. जीन गुडएनफ अमेरिका की एक पनबिजली कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं. प्रीति और जीन की मुलाकात एक क्रिकेट इवेंट के दौरान हुई थी.

रिस्‍पेशन पार्टी में बॉलीवुड के भी कई सेलीब्रिटीज शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola