जानें, किसके कहने पर इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं सलमान खान!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कब शादी करेंगे? इस सवाल का जवाब उनका हर फैन जानना चाहता है. 51 वर्षीय अभिनेता ने शादी करने का फैसला कर लिया है और इस साल की अंत तक शादी कर सकते हैं. सलमान अचानक शादी करने के लिए कैसे तैयार हो गये इसकी वजह उनकी मां सलमा है जिनकी […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कब शादी करेंगे? इस सवाल का जवाब उनका हर फैन जानना चाहता है. 51 वर्षीय अभिनेता ने शादी करने का फैसला कर लिया है और इस साल की अंत तक शादी कर सकते हैं. सलमान अचानक शादी करने के लिए कैसे तैयार हो गये इसकी वजह उनकी मां सलमा है जिनकी जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा.
वेबसाइट मुंबई मिरर के एक ब्लाइंड आइटम के हवाले से लिखा गया है कि सलमान इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं. इस खबर में सलमान खान की जगह ‘सिंगल सुपरस्टार’ और लूलिया वंतूर के लिए ‘विदेशी गर्लफ्रेंड’ का इस्तेमाल किया गया है. सलमान को शादी के लिए राजी करने में उनकी बीमार मां का सबसे बड़ा हाथ है. वे चाहती हैं कि सलमान भी अब शादी कर लें.
खबर के मुताबिक,’ सिंगल सुपरस्टार इस साल के अंत तक विवाह बंधन में बंध जायेंगे. वहीं विदेशी गर्लफ्रेंड जल्द ही इंडस्ट्री की सबसे शक्तिशाली महिला बन जायेंगी.’ सलमान से कई बार उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा जाता है लेकिन वे बड़ी चालाकी से ऐसे सवालों से बचकर निकल जाते हैं या फिर टाल जाते हैं. कई बार तो इस सवाल को लेकर उनका गुस्स भी फूटा.
इससे पहले भी सलमान की शादी की खबरें आ चुकी है जो झूठी साबित हो चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यह खबर सच होती है या नहीं. इसके लिए आपको इस साल के अंत तक इंतजार करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




