ePaper

दिलीप कुमार को आज मिलेगी छुट्टी, आमिर खान पहुंचे अस्पताल

Updated at : 21 Apr 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
दिलीप कुमार को आज मिलेगी छुट्टी, आमिर खान पहुंचे अस्पताल

मुंबई : वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. उनके परिवार वालों के फैसले के अनुरूप गुरुवार यानी आज उन्हें अस्पताल से घर भेजा जाएगा. आपको बता दें कि दिलीप कुमार को सांस की तकलीफों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. 93 साल के अभिनेता को गत 15 अप्रैल को […]

विज्ञापन

मुंबई : वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. उनके परिवार वालों के फैसले के अनुरूप गुरुवार यानी आज उन्हें अस्पताल से घर भेजा जाएगा. आपको बता दें कि दिलीप कुमार को सांस की तकलीफों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. 93 साल के अभिनेता को गत 15 अप्रैल को उपनगरीय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अभिनेता की देखभाल में लगे डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉ जलील पारकर ने कहा, ‘‘वह ठीक हैं. परिवार ने फैसला किया है कि उन्हें गुरुवार सुबह करीब दस बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाए.’’ इससे पहले दिन में पारकर ने कहा था कि अभिनेता को आज शाम चार बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. इसी बीच अभिनेता आमिर खान दिलीप कुमार का हालचाल मालूम करने बुधवार कोअस्पताल गए. यहां खड़े लोगों ने उनका यहां पहुंचने पर स्वागत किया.

दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो ने कहा था कि अभिनेता को तेज बुखार, सीने के संक्रमण और सांस संबंधी तकलीफों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola