जानें, क्यों रणबीर-रणवीर को लेकर कन्फ्यूज हैं दीपिका पादुकोण ?
Updated at : 11 Apr 2016 11:52 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर थोड़ी कंन्फ्यूज हो गई हैं. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि रणबीर दीपिका के एक्स लवर रह चुके हैं और फिलहाल वे रणवीर को डेट कर रही हैं. रणवीर- दीपिका कई अवार्ड फंक्शन में एकसाथ नजर आये हैं. लेकिन अब दीपिका के […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर थोड़ी कंन्फ्यूज हो गई हैं. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि रणबीर दीपिका के एक्स लवर रह चुके हैं और फिलहाल वे रणवीर को डेट कर रही हैं. रणवीर- दीपिका कई अवार्ड फंक्शन में एकसाथ नजर आये हैं. लेकिन अब दीपिका के मन में दोनों को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गई है.
दरअसल ‘कॉकटेल’ अभिनेत्री को दो फिल्मों के ऑफर मिले हैं जिसमें एक फिल्म में रणबीर कपूर उनके साथ नजर आयेंगे और दूसरी फिल्म में रणवीर सिंह दीपिका के आपोजिट मुख्य भूमिका में होंगे. दीपिका इसी बात को लेकर कन्फ्यूज हो गई है कि दोनों फिल्मों में से वे कौन सी फिल्म चुनें.
वहीं खबरों की मानें तो दीपिका ने हाल ही में रणबीर से मुंबई में एक प्रोजेक्ट को लेकर मुलाकात की थी. दूसरी तरफ फिल्ममेकर एकबार फिर पर्दे पर रणवीर-दीपिका की जोड़ी को दिखाना चाहते हैं. रणवीर-दीपिका ने अपनी पिछली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. दोनों ने इस फिल्म को लेकर कई पुरस्कार अपने नाम किये थे. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया है.
वही रणबीर-दीपिका की बात करें तो दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खासा पसंद की जाती है. पिछले साल दोनों फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आये थे. दोनों की जोड़ी की भी डिमांड है.
दीपिका इनदिनों हॉलीवुड फिल्म ‘xXx’ की शूटिंग कर रही हैं. वहीं अपने इस बिजी शेड्यूल के बीच वो किसी एक फिल्म को ही चुन सकती हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका दोनों में से किसके साथ काम करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




