शाहरुख ने किया यश चोपडा को याद, ''फैन'' को लेकर भी किये कई खुलासे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2016 11:01 AM
मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘फैन’ दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा को काफी पसंद आती. बतौर निर्देशक यश चोपडा की आखिरी फिल्म ‘जब तक है जान’ में भी शाहरुख ही मुख्य भूमिका में थे. बहुचर्चित फिल्म ‘फैन’ में शाहरुख दो भूमिकायें निभाते नजर आयेंगे. शाहरुख ने कहा, ‘काश […]
मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘फैन’ दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा को काफी पसंद आती. बतौर निर्देशक यश चोपडा की आखिरी फिल्म ‘जब तक है जान’ में भी शाहरुख ही मुख्य भूमिका में थे. बहुचर्चित फिल्म ‘फैन’ में शाहरुख दो भूमिकायें निभाते नजर आयेंगे.
शाहरुख ने कहा, ‘काश यश जी फिल्म देख पाते…उन्हें फिल्म काफी पसंद आती…वह ‘फैन’ देखकर काफी खुश होते. हमें उनकी कमी खल रही है.’ 50 वर्षीय अभिनेता के लिए सुपरस्टार और जुनूनी फैन की भूमिका एक साथ निभाना शारीरिक रुप से भी आसान नहीं था.
अभिनेता ने कहा कि यश चोपडा ने कभी उनसे कोई भी फिल्म बनाने संबंधित बात पर चर्चा नहीं की. उन्होंने कहा, ‘निर्देशक मनीष शर्मा ने मुझसे ‘फैन’ बनाने पर बात की थी और मीडिया को लगा कि यश चोपड़ा ने मुझसे इस पर चर्चा की है. मनीष ने 13 साल पहले मुझसे इस पर बात की थी. यश जी को इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी.’
शाहरुख ने कहा ‘श्री यश चोपडा ने कभी मुझसे ‘फैन’ पर बात नहीं की. उन्होंने सिर्फ फिल्म ‘डर’ पर मुझसे चर्चा की थी और उसके बाद उन्होंने मुझे जिस भी फिल्म में काम करने को कहा मैं करता गया.’ एक सुपरस्टार की और एक उसके ही जैसे दिखने वाले उसके सबसे बडे फैन की.
शाहरुख को उम्मीद है कि जनता फिल्म को पसंद करेगी. उन्होंने कहा, ‘फिल्म में केवल एक ही गाना है. यह पूरी तरह कहानी पर केंद्रित फिल्म है. यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग दिल्ली में की गई है. फिल्म में सुपरस्टार की तरह दिखने वाला उनका फैन गौरव दिल्ली का ही निवासी है.’
शाहरुख ने कहा, ‘जब मैं दिल्ली आता हूं तो मेरी पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं. शूटिंग के दौरान जब मेरे बच्चे सेट पर आए थे तो मैंने उन्हें दिखाया की मैंने कहा जन्म लिया था. मैं जब भी दिल्ली आता हूं तो अपना सच्चा रुप देख पाता हूं.’
‘फैन’ में पूर्व मॉडल वलसूचा डी सूजा और मशहूर अभिनेता सचिन पिलगांवकर की बेटी श्रेया भी है. फिल्म 15 अप्रैल को बडे पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










