क्‍यों शाहरुख की ‘फैन” देखने को बेताब हैं करण जौहर

Updated:
विज्ञापन
क्‍यों शाहरुख की ‘फैन” देखने को बेताब हैं करण जौहर

मुंबई : फिल्म निर्माता करण जौहर अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान और आदित्य चोपडा की आने वाली फिल्म ‘फैन’ को लेकर अपनी बेकरारी पर काबू नहीं रख पा रहे हैं. यह फिल्म 15 अप्रैल को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही है. फिल्‍म में शाहरुख दोहरे किरदार में नजर आनेवाले हैं. पूर्व में दोनों […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म निर्माता करण जौहर अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान और आदित्य चोपडा की आने वाली फिल्म ‘फैन’ को लेकर अपनी बेकरारी पर काबू नहीं रख पा रहे हैं. यह फिल्म 15 अप्रैल को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही है. फिल्‍म में शाहरुख दोहरे किरदार में नजर आनेवाले हैं.

पूर्व में दोनों के साथ काम कर चुके जौहर ने बताया कि वह फिल्म देखने के लिए ‘मरे’ जा रहे हैं. जौहर ने ट्वीट किया, ‘फैन देखने के लिए मरा जा रहा हूं… क्या आपको लगता है कि आदि 15 तारीख से पहले इसे किसी को दिखाएंगे?’

यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी थ्रिलर फिल्म ‘फैन’ का निर्देशन मनीष शर्मा और जौहर ने निर्माण किया है. बहु-प्रतीक्षित फिल्म में शाहरुख दोहरी भूमिका में नजर आएंगे जिसमें एक सुपरस्टार होगा और दूसरा उनके जैसा दिखने वाला प्रशंसक.

जौहर ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सहायक की भूमिका से अपना कैरियर शुरु किया था और फिर कुछ और फिल्मों में सहायक निर्देशक के रुप में काम करने के बाद उन्होंने शाहरुख खान को मुख्य भूमिका में लेकर ‘कुछ कुछ होता है’ का निर्देशन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola