इशारों-इशारों में अंकिता को क्या कहना चाहते हैं सुशांत ? देखें वीडियो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने ब्वायफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से अलग होने की अटकलें आज यह कहते खारिज की कि ‘वह हमेशा उनके जीवन में बनी रहेंगी.’ दोनों करीब छह साल से साथ थे लेकिन कुछ दिनों पहले उनके संबंधों में खटास की अटकलें सामने आने लगी थीं. वैसे सुशांत […]
विज्ञापन
मुंबई : टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने ब्वायफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से अलग होने की अटकलें आज यह कहते खारिज की कि ‘वह हमेशा उनके जीवन में बनी रहेंगी.’ दोनों करीब छह साल से साथ थे लेकिन कुछ दिनों पहले उनके संबंधों में खटास की अटकलें सामने आने लगी थीं.
वैसे सुशांत ने जनवरी में घोषणा की थी कि वे 31 साल की इन टेलीविजन अभिनेत्री से दिसंबर में शादी करेंगे. इन अटकलों पर विराम लगाने के लिए अंकिता ने ट्विटर पर सुशांत को संबोधित करते हुए लिखा, ‘अपने आपको अकेला महसूस मत कीजिए, मैं आपके दिल और आपके जीवन में हमेशा बनी रहूंगी.’
Don't feel alone I m always there in ur heart ,in ur life ❤️@itsSSR
— Ankita lokhande Jain (@anky1912) March 24, 2016
सुशांत ने रहस्यमय ट्वीट किया, ‘यदि आप मेरी चुप्पी को समझ नहीं सकते तो आप मेरे शब्दों को कभी नहीं समझ पायेंगे.’ ऐसा पहली बार नहीं है कि उनके अलग होने की खबरें आयी हैं. दोनों एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में काम करने के दौरान करीब आए थे.
https://twitter.com/itsSSR/status/713341579625422848
इससे पहले दोनों अफवाहों को खत्म करने के लिए कई बार सार्वजनिक रुप से साथ नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










