37 के हुए इमरान हाशमी : सीरियल किसर से शुरू हुआ सफर गंभीर अभिनय की तरफ मुड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : अगर बॉलीवुड में किसी को सीरियल किसर की उपाधि किसी को मिली तो एकमात्र अभिनेता इमरान हाशमी हैं. आज वो 37 साल के हो गये. होली के साथ उनके जन्मदिन का भी उत्सव मनाया जा रहा है. इमरान की बॉलीवुड मेंशुरुआत काफी दमदार रही. फिल्म फुटपाथ से अपने अभिनय कीशुरुआतकी लेकिन जल्द ही […]
विज्ञापन
मुंबई : अगर बॉलीवुड में किसी को सीरियल किसर की उपाधि किसी को मिली तो एकमात्र अभिनेता इमरान हाशमी हैं. आज वो 37 साल के हो गये. होली के साथ उनके जन्मदिन का भी उत्सव मनाया जा रहा है. इमरान की बॉलीवुड मेंशुरुआत काफी दमदार रही. फिल्म फुटपाथ से अपने अभिनय कीशुरुआतकी लेकिन जल्द ही खुद को एक बोल्ड अभिनेता के रूप में स्थापित कर लिया. उन्होंने कई ऐसी फिल्में की जिसके गाने बेहद हिट हुए और उनके द्वारा निभायी गयी भूमिका युवाओं को खूब पसंद आयी. उनकी अगली फिल्म मर्डर ने उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया.
बॉलीवुड में सफर तय करने के साथ उनके जीवन और अभिनय करियर में भी गंभीरता नजर आयी धीरे- धीरे उन्होंने ऐसी भूमिकाएं निभानी शुरू की जिसे एक अभिनेता के तौर पर निभाना मुश्किल होता है. इमरान हाशमी ने अपने सीरियल किसर के टैग को भी दरकिनार करने की पूरी कोशिश की.
अपने अभिनय के दम पर उन्होंने कई ऐसी फिल्में की जिससे इमरान को एक अलग दर्शक वर्ग भी मिला. "हमारी अधूरी कहानी " में इमरान हाशमी की भूमिका को काफी पसंद किया. इस फिल्म में एक ऐसी प्रेम कहानी को दिखाया गया जिसे हर तरह का वर्ग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करने लगा. 37 साल के हो चुके इमरान अब अपने अभिनय में और चुनौती तलाशते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










