ePaper

रोहित संग काम करने की खबरों का वरुण ने किया खंडन, जानें क्‍या कहा ?

Updated at : 14 Mar 2016 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित संग काम करने की खबरों का वरुण ने किया खंडन, जानें क्‍या कहा ?

मुंबई : हालिया फिल्म ‘दिलवाले’ को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के मद्देनजर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ फिर से काम नहीं करने की खबरों का खंडन किया है. दिलवाले में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी. साथ ही फिल्‍म में काजोल ने लंबे समय बाद वापसी की थी. दोबारा […]

विज्ञापन

मुंबई : हालिया फिल्म ‘दिलवाले’ को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के मद्देनजर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ फिर से काम नहीं करने की खबरों का खंडन किया है. दिलवाले में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी. साथ ही फिल्‍म में काजोल ने लंबे समय बाद वापसी की थी.

दोबारा शेट्टी के साथ काम नहीं करने के बारे में पूछने पर धवन ने कहा, ‘यह सच नहीं हैं. मुझे उनके साथ काम करके अच्छा लगा. एक निर्देशक के तौर पर मैंने उन्हें पसंद किया है और अभी भी करता हूं. मुझे लगता है कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए काम कर रहे हैं.’

‘बदलापुर’ के अभिनेता ने शेट्टी की अगली फिल्म ‘राम लखन’ के लिए उनके साथ काम नहीं करने सबंधी खबरों का खंडन किया है. 28 वर्षीय वरुण धवन रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘ढिशुम’ में अभिनेता जान अब्राहम के साथ दिखाई देंगे.

धवन ने कहा, ‘ढिशुम’ की शूटिंग के दौरान मुझे चोट लग गयी थी. मैं इस फिल्म में जान अब्राहम के साथ काम कर रहा हूं और मेरे लिये एक एक्शन हीरो के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा. शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरी बहुत मदद की. फिल्म में कुछ साहसी स्टंट हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola