जिया खान मामला: CBI ने पासपोर्ट लौटाने की मांग वाली सूरज की याचिका का विरोध किया

मुंबई: सीबीआई ने अभिनेता सूरज पंचोली द्वारा दायर एक याचिका का आज विरोध किया जिसमें उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस देने की मांग की है ताकि वह विदेश जा सके. सूरज पर अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है.सीबीआई के वकील हितेन वेनेगांवकर ने न्यायमूर्ति मृदुला भाटकर से कहा कि एजेंसी याचिका […]
मुंबई: सीबीआई ने अभिनेता सूरज पंचोली द्वारा दायर एक याचिका का आज विरोध किया जिसमें उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस देने की मांग की है ताकि वह विदेश जा सके. सूरज पर अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है.सीबीआई के वकील हितेन वेनेगांवकर ने न्यायमूर्ति मृदुला भाटकर से कहा कि एजेंसी याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहती है लेकिन सिद्धांत रूप में इसके खिलाफ है.
वेनेगांवकर ने कहा, ‘‘हमारी उनके पासपोर्ट को स्थायी तौर पर लौटाने को लेकर गहरी आपत्ति है. पीडिता जिया की मां राबिया खान द्वारा अलग से एक याचिका दायर की गई है जिसमें आवेदक (सूरज) पर जिया खान की हत्या के लिए धारा 302 के तहत आरोप लगाने और मामले की एफबीआई जांच की मांग की गई है.” वेनेगांवकर ने कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में आरोपी को पासपोर्ट स्थायी तौर पर लौटाने की सलाह देना सही नहीं होगा.” अदालत ने हालांकि कहा कि कथित अपराध भारतीय धरती पर हुआ है और इसलिए यहां की अदालत आदेश दे सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










