…अब 20 मई को रिलीज होगी ऐश्वर्या की ”सरबजीत”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जानेमाने फिल्म निर्माता ओमंग कुमार की आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. ऐश्वर्या राय स्टारर यह फिल्म आगामी 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा रणदीप हुड्डा और रिचा चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं. यह भारतीय किसान सरबजीत की बायोपिक फिल्म […]
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जानेमाने फिल्म निर्माता ओमंग कुमार की आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. ऐश्वर्या राय स्टारर यह फिल्म आगामी 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा रणदीप हुड्डा और रिचा चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं.
यह भारतीय किसान सरबजीत की बायोपिक फिल्म होगी जिसमें ऐश्वर्या उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभायेंगी. फिल्म में उनका लुक बेहद साधारण और किरदार बेहद दमदार होगा. फिल्म में सरबजीत का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है. फिल्म में उनका लुक पहले ही दर्शकों को हैरान कर चुका है.
आपको बता दें कि सरबजीत को आतंकवाद के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद कर रखा गया था. 22 वर्षों तक जेल में रहने के बाद उनपर हमला हुआ और उनकी मौत हो गई. इस दौरान उनपर कई तरह के अत्याचार भी किये गये थे.
यह ओमंग कुमार की दूसरी बायोपिक फिल्म होगी. इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘मैरीकोम’ बनाई थी जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. आपको बता दें कि पहले ‘सरबजीत’ 26 मई को रिलीज होनेवाली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










