जिया मामला: हाईकोर्ट ने सूरज की पासपोर्ट याचिका पर CBI का जवाब मांगा

Published at :08 Mar 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
जिया मामला:  हाईकोर्ट ने सूरज की पासपोर्ट याचिका पर CBI  का जवाब मांगा

मुम्बई : बंबई उच्च न्यायालय ने सीबीआई को नोटिस जारी कर अभिनेता सूरज पंचोली की उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें उसने विदेश जाने के लिये अपना पासपोर्ट वापस मांगा है. सूरज के खिलाफ अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज है. न्यायमूर्ति मृदुला भाटकर ने राज्य सरकार […]

विज्ञापन

मुम्बई : बंबई उच्च न्यायालय ने सीबीआई को नोटिस जारी कर अभिनेता सूरज पंचोली की उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें उसने विदेश जाने के लिये अपना पासपोर्ट वापस मांगा है. सूरज के खिलाफ अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज है. न्यायमूर्ति मृदुला भाटकर ने राज्य सरकार से जवाब मिलने के बाद सीबीआई से जवाब मांगा है. राज्य सरकार ने आज अदालत को बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक आत्महत्या मामले की जांच अब केंद्रीय एजेंसी कर रही है.

अदालत याचिका पर कल सुनवाई करेगी. सूरज ने अपनी याचिका में कहा है कि कुछ पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते उन्हें विदेश यात्रा करनी है. उन्होंने अपील की कि उन्हें पासपोर्ट दिया जाए और आश्वासन दिया कि देश लौटते ही वह उसे जांच एजेंसी को लौटा देंगे.
जिया ने तीन जून 2013 को जुहू इलाके में घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola