शाहरुख को फिर से निर्देशित करना चाहते हैं करण जौहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : जानेमाने निर्माता-निर्देशक करण जौहर और शाहरुख खान ने अंतिम बार 2010 में ‘माइ नेम इज खान’ में काम किया था और फिल्मकार का कहना है कि ‘जल्द ही’ वे दोनों फिर से काम के लिए साथ आयेंगे. जौहर ने शाहरुख खान अभिनीत ‘कुछ कुछ होता है’ (1998) से अपने निर्देशकीय पारी की शुरुआत […]
विज्ञापन
मुंबई : जानेमाने निर्माता-निर्देशक करण जौहर और शाहरुख खान ने अंतिम बार 2010 में ‘माइ नेम इज खान’ में काम किया था और फिल्मकार का कहना है कि ‘जल्द ही’ वे दोनों फिर से काम के लिए साथ आयेंगे.
जौहर ने शाहरुख खान अभिनीत ‘कुछ कुछ होता है’ (1998) से अपने निर्देशकीय पारी की शुरुआत की और इसके बाद कभी खुशी कभी गम (2001) और कभी अलविदा ना कहना (2006) जैसी फिल्मों को निर्देशित किया.
जल्द ही दोनों की सफल निर्देशक-अभिनेता की जोडी बन गयी. ‘माइ नेम इज खान’ की रिलीज के बाद उनके प्रशंसक उन्हें फिर से एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं. ट्विटर पर चैट में जौहर से पूछा गया कि अगली बार कब शाहरुख को निर्देशित करने जा रहे हैं. इस पर निर्देशक ने जवाब दिया, ‘बहुत जल्द…उनके साथ काम करने के लिए अपने आपको रोक नहीं पा रहा हूं.’
अभिनेता के साथ अपनी दोस्ती को परिभाषित करने के लिए पूछा गया तो जौहर ने कहा दोनों ‘जिंदगी भर के’ दोस्त हैं. बातचीत में फिल्मकार ने शाहरुख को ‘मेगास्टार’ कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










