अभिनेता कलाभवन मणि का निधन, हासन ने जताया शोक

Published at :07 Mar 2016 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनेता कलाभवन मणि का निधन, हासन ने जताया शोक

चेन्नई : तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने दक्षिण के विख्यात अभिनेता और मशहूर लोक गायक कलाभवन मणि के निधन पर शोक व्यक्त किया है. 45 वर्षीय मणि का कोच्चि के अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में यकृत और गुर्दे की बीमारियों का इलाज चल रहा था जहां कल उनका निधन हो गया था. […]

विज्ञापन

चेन्नई : तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने दक्षिण के विख्यात अभिनेता और मशहूर लोक गायक कलाभवन मणि के निधन पर शोक व्यक्त किया है. 45 वर्षीय मणि का कोच्चि के अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में यकृत और गुर्दे की बीमारियों का इलाज चल रहा था जहां कल उनका निधन हो गया था.

हासन ने ट्विटर पर लिखा, ‘अपने दोस्त मणि के निधन से काफी दुखी हूं…. मेरे मलयाली भाइयों में से एक का सिरोसिस से निधन हो गया. जिंदगी में उनके पास प्रतिभा अधिक लेकिन समय कम था.’

मणि ने मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं की 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था. उन्हें 1999 में आई फिल्म ‘वसन्तीयम लक्ष्मीयम पिन्नै नजानुम’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था. उन्होंने इस फिल्म में रामू की भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola