ePaper

''बाजीराव मस्‍तानी'' के बाद फिर रणवीर-दीपिका को साथ ला सकते हैं भंसाली

Updated at : 26 Feb 2016 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
''बाजीराव मस्‍तानी'' के बाद फिर रणवीर-दीपिका को साथ ला सकते हैं भंसाली

जानेमाने फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे जल्‍द ही एक और लवस्‍टोरी पर काम शुरु करनेवाले हैं. इस स्‍टोरी में वे रीयल लाईफ लव-बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कास्‍ट कर सकते हैं. भंसाली ने अपने एक बयान में कहा भी कि वे दोनों को ही बहुत पसंद […]

विज्ञापन

जानेमाने फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे जल्‍द ही एक और लवस्‍टोरी पर काम शुरु करनेवाले हैं. इस स्‍टोरी में वे रीयल लाईफ लव-बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कास्‍ट कर सकते हैं. भंसाली ने अपने एक बयान में कहा भी कि वे दोनों को ही बहुत पसंद करते हैं और फिल्‍मों में अपने किरदार को साबित करने के लिए वे कड़ी मेहनत भी करते हैं.

रणवीर और दीपिका की जोड़ी को दर्शक भी खासा पसंद करते हैं. दोनों हाल ही में भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आये थे. फिल्‍म ने कई पुरस्‍कार अपने नाम किये. दोनों की ऑनस्‍क्रीन रोमांस को भी दर्शकों ने पसंद किया है. दोनों फिलहाल एकदूसरे को डेट कर रहे है. दोनों रिलेशनशिप में हैं इसलिये पर्दे पर लव मेकिंग सीन करने में दोनों को कोई झिझक नहीं होती.

सूत्रो की मानें तो भंसाली एक नयी और थोड़ा हटके फिल्‍म बनाना चाहते हैं. फिलहाल वे स्क्रिप्‍ट पर काम कर रहे हैं. उनक यह फिल्‍म एक मॉडर्न डे लवस्‍टोरी होगी जिसकी शूटिंग यूरोप में हो सकती है. फिल्‍म में वे फिर से रणवीर और दीपिका को कास्‍ट कर सकते हैं.

इससे पहले वे भंसाली की फिल्‍म ‘गोलियो की रासलीला रामलीला’ में नजर आ चुकी है. दोनों की यह पहली फिल्‍म थी लेकिन दोनों की जोड़ी ने खूब तारीफें बटोरी थी. यह रणवीर और दीपिका के लिए भी एक अच्‍छी खबर हो सकती है कि दोनों फिर एकसाथ स्‍‍क्रीन शेयर करेंगे. दीपिका इनदिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘XXX’ की शूटिंग कर रही हैं वहीं रणवीर फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ की शूटिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola