ePaper

VIDEO: करीना-अर्जुन की ''ये मोहब्‍बत है जी हुजूरी नहीं...''

Updated at : 26 Feb 2016 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: करीना-अर्जुन की ''ये मोहब्‍बत है जी हुजूरी नहीं...''

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर की आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ का इमोशनल गाना ‘जी हुजूरी’ रिलीज हो गया है. इस गाने में दोनों एकदूसरे से थोड़े-थोड़े नाराज और खींचे-खींचे से नजर आ रहे हैं. आर बॉल्‍की के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में अमिताभ बचचन और जया बच्‍चन भी गेस्‍ट रोल […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर की आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ का इमोशनल गाना ‘जी हुजूरी’ रिलीज हो गया है. इस गाने में दोनों एकदूसरे से थोड़े-थोड़े नाराज और खींचे-खींचे से नजर आ रहे हैं. आर बॉल्‍की के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में अमिताभ बचचन और जया बच्‍चन भी गेस्‍ट रोल में नजर आयेंगे.

इस गाने में ‘गुंडे’ अभिनेता अर्जुन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने फैंस के लिए इस गाने का लिंक शेयर किया है और इसे अपना फेवरेट सॉन्‍ग भी बताया है. पहली बार करीना और अर्जुन की जोड़ी इस फिल्‍म में एकसाथ नजर आनेवाली है. दोनों की कैमेस्‍ट्री शानदार नजर आ रही है.

इससे पहले फिल्‍म का गाना ‘हाई हिल्‍स’ रिलीज हुआ था. आपको बता दें कि फिल्‍म में करीना ने एक वार्किंग लेडी का किरदार नि भाया है और अर्जुन ने उनके पति का किरदार निभाया है जो घर संभालता है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने अच्‍छा रिस्‍पांस मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola