करण-जेनिफर के तलाक के पेपर्स सोशल मीडिया पर हुए लीक, जताई नाराजगी

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विगेंट आखिरकार आधिकारिक रुप से अलग हो गये हैं. दोनों को तलाक मिल गया है लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ है जिसने जेनिफर को चौंका दिया है. जेनिफर ने अपनी नाराजगी इंस्टाग्राम पर जाहिर की है. आपको बता दें कि जेनिफर और करण शादी के दो साल […]
बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विगेंट आखिरकार आधिकारिक रुप से अलग हो गये हैं. दोनों को तलाक मिल गया है लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ है जिसने जेनिफर को चौंका दिया है. जेनिफर ने अपनी नाराजगी इंस्टाग्राम पर जाहिर की है. आपको बता दें कि जेनिफर और करण शादी के दो साल बाद ही अलग हो गये थे लेकिन तलाक अब मिला है.
जेनिफर और करण के तलाक के पेपर्स किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिये गये हैं जिसे देखकर जेनिफर ने हैरानी जताई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,’ मैं बहुत दुखी हूं कि किसने ऐसा किया. मेरे पास तलाक के पेपर्स पहुंचने से पहले वो सोशल मीडिया पर कैसे पोस्ट हो गये…’ इसके अलावा भी उन्होंने कई बातें लिखी हैं.
https://www.instagram.com/p/BCHxDy3JQrn/
वहीं करण गोवा में अपना बर्थडे मना रहे हैं. हाल ही में बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर तसवीरें शेयर की हैं. वहीं खबरों की मानें तो करण और बिपाशा एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी. फिल्म में दोनों ने मुख्य भूमिका निभाई थी. अफवाहें तो ऐसी भी उड़ी थी कि दोनों आगामी मार्च में सगाई करनेवाले है और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










