ePaper

Happy B''Day: कवरपेज पर अपनी फोटो को लेकर विवादों में रहीं हैं पूजा भट्ट, जानें 10 बातें...

Updated at : 24 Feb 2016 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
Happy B''Day: कवरपेज पर अपनी फोटो को लेकर विवादों में रहीं हैं पूजा भट्ट, जानें 10 बातें...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री, निर्देशक और डायरेक्‍टर पूजा भट्ट आज अपना 44वां जन्‍मदिन मना रही हैं. आज वे भले ही फिल्‍मों के निर्देशन में अपना योगदान दे रही हैं लेकिन 90 की दशक की जानीमानी अभिनेत्रि‍यों में से एक थी. एक समय ऐसा था जब पूजा अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाईफ को लेकर हमेशा ही […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री, निर्देशक और डायरेक्‍टर पूजा भट्ट आज अपना 44वां जन्‍मदिन मना रही हैं. आज वे भले ही फिल्‍मों के निर्देशन में अपना योगदान दे रही हैं लेकिन 90 की दशक की जानीमानी अभिनेत्रि‍यों में से एक थी. एक समय ऐसा था जब पूजा अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाईफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहा करती थीं. पूजा जानेमाने निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक महेश भट्ट की बडी बेटी हैं. जानें उनके बारे में 10 दिलचस्‍प बातें…

1. पूजा भट्ट का जन्‍म 24 फरवरी 1972 को मुबंई में हुआ था. उन्‍होंने वर्ष 1989 में अपने पिता महेश भट्ट की फिल्‍म ‘डैडी’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. उस समय वे मात्र 17 साल की थी. इस फिल्‍म में पूजा के पिता की भूमिका अनुपम खेर ने निभाई थी. फिल्‍म में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा था.

2. इसके बाद वे वर्ष 1991 में फिल्‍म ‘दिल है कि मानता नहीं’ में आमिर खान के साथ नजर आई. फिल्‍म उनके करियर की सुपरहिट साबित हुई. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की और दर्शकों ने उनकी एक्टिग को खासा पसंद किया.

3. वर्ष 1991 में ही उनकी एक और फिल्‍म ‘सड़क’ रिलीज हुई. फिल्‍म में संजय दत्‍त ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. इस फिल्‍म का निर्देशन खुद उनके पिता महेश भट्ट ने किया था. इसके बाद वर्ष 1992 में उन्‍होंने ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ और ‘सर’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया था.

4. वर्ष 1992-1996 के बीच उन्‍होंने ‘तड़ीपार’, ‘हम दोनों’, ‘चोर और चांद’, ‘नाराज’, ‘अंगरक्षक’, ‘गुनहगार’, ‘चाहत’, जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन टिकट खिड़की पर ये फिल्‍में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इसके बाद उन्‍होंने वर्ष 1997 में फिल्‍म-निर्माण की ओर रुख किया.

5. उन्‍होंने फिल्‍म ‘तमन्‍ना’ का निर्माण किया. फिल्‍म टिकट खिड़की पर तो नहीं चली लेकिन समीक्षकों ने इसकी तारीफ की और इसे एक उत्‍कृष्‍ठ फिल्‍म बताया. इसके बाद उन्‍होंने वर्ष 1998 में ‘जख्‍म’ और ‘दुश्‍मन’ जैसी फिल्‍मों का निर्माण किया.

6. वर्ष 2006 में उन्‍होंने फिल्‍म ‘पाप’ के जरिये निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा. इसके बाद उन्‍होंने वर्ष 2012 में ‘जिस्‍म 2’ का निर्देशन किया. इसी फिल्‍म से अभिनेत्री सनी लियोनी ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म को दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्‍पांस दिया था.

7. 90 के दशक में वे अपनी बोल्‍डनेस के कारण भी काफी विवादों में रही थी. एक मैगजीन कवर के लिए महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने फोटोशूट करवाया था. जिसके बाद उस तसवीर को लेकर खूब बवाल मचा था. पिता और बेटी की यह तसवीर लोगों को नागवार गुजरी थी.

8. इसके बाद फिर उस समय विवादों में घिर आई जब उन्‍होंने एक मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर बॉडी पेटिंग कराई थी. उस दशक में इस तरह का फोटोशूट कराना बहुत आसान नहीं था.

9. वे अभिनेता राहुल रॉय के अफेयर को लेकर भी खासा चर्चा में रहीं. दोनों ने इस बात को कभी मीडिया के सामने नहीं स्‍वीकारा. खबरों की मानें तो अभिनेता रणवीर शौरी के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया. बाद में पूजा ने महेश मखीजा से शादी की लेकिन 11 साल बाद दोनों का तलाक हो गया.

10. इनदिनों पूजा भट्ट एरोटिक थ्रिलर फिल्‍म ‘जिस्म’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म का निर्माण कर रही हैं. इस फिल्‍म के बारे में पूजा ने बताया कि ‘जिस्म 3′ नाम से बनने वाली फिल्म श्रृंखला की सबसे ‘बोल्ड’ फिल्म होगी और इसमें तीन अभिनेता और एक अभिनेत्री मुख्य भूमिका में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola