तबीयत खराब होने के चलते अमिताभ नहीं पहुंच सके पुरस्कार समारोह में

Updated at : 21 Feb 2016 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
तबीयत खराब होने के चलते अमिताभ नहीं पहुंच सके पुरस्कार समारोह में

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन कल रात यहां आयोजित हुए जी सिने अवार्ड्स में सम्मिलित नहीं हो सके क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत इतनी भी खराब नहीं है कि उसके लिए चिंता करनी पड़े. बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ लेटा हुआ हूं और जी अवार्ड्स में शामिल नहीं […]

विज्ञापन

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन कल रात यहां आयोजित हुए जी सिने अवार्ड्स में सम्मिलित नहीं हो सके क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत इतनी भी खराब नहीं है कि उसके लिए चिंता करनी पड़े.

बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ लेटा हुआ हूं और जी अवार्ड्स में शामिल नहीं होने का दुख है. बुरा महसूस हो रहा है कि वीरु देवगन को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार नहीं दे सका. ” उन्होंने लिखा कि हालांकि इतनी चिंता की बात नहीं है लेकिन अभी वह लेटे हुए हैं और ज्यादा नहीं चल फिर रहे हैं.

गौरतलब है कि इस साल अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरु देवगन को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार सौंपा गया है. वह फिल्म जगत के जाने-माने एक्शन निर्देशक रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola