जानें, कौन सी फिल्म के लिए बिग बी ने दिया था पहला ऑडिशन ?

Updated at : 17 Feb 2016 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, कौन सी फिल्म के लिए बिग बी ने दिया था पहला ऑडिशन ?

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि 47 साल पहले उन्होंने ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन बनी फिल्‍म ‘सात हिंदुस्‍तानी’ के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था. इसके अलावा भी उन्‍होंने अपनी जिदंगी से जुडे कुछ पहलुओं के बारे में बताया. हाल ही में बिग बी अभिनेत्री हेमा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि 47 साल पहले उन्होंने ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन बनी फिल्‍म ‘सात हिंदुस्‍तानी’ के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था. इसके अलावा भी उन्‍होंने अपनी जिदंगी से जुडे कुछ पहलुओं के बारे में बताया. हाल ही में बिग बी अभिनेत्री हेमा मालिनी के म्‍यूजिक वीडियो ‘ड्रीम गर्ल’ के लॉन्चिंग मौके पर नजर आये थे.

उन्होंने अहले सुबह अपने ब्लॉग में लिखा,’ 15 फरवरी, 1969 को मैं ख्वाजा अहमद अब्बास के कार्यालय में सात हिंदुस्तानी में एक भूमिका के लिए ऑडिशन देने गया था. यह मेरी पहली फिल्म थी. आज इस बात को 47 साल बीत चुके हैं.’

इसके अलावा बिग बी ने यह भी लिखा कि करण जौहर के निर्देशन में बनी उनकी फिल्‍म ‘अग्निपथ’ को 26 साल पूरे हो गये. उन्‍होंने इस फिल्‍म में विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभाया था.

बिग बी ने एक तसवीर साझा करते हुए लिखा,’ 40 साल बाद फिल्‍म ‘शोले’ की टीम फ्रेम में एकसाथ.’ फिल्‍म ‘अग्निपथ’ का शीर्षक अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता से लिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola