दीप्ति अपहरण केस : बोले शाहरुख,” फिल्‍मों से गलत सीख…”

Updated:
विज्ञापन
दीप्ति अपहरण केस : बोले शाहरुख,” फिल्‍मों से गलत सीख…”

नयी दिल्ली : सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि कोई भी फिल्म निर्माता इस उद्देश्य से सिनेमा नहीं बनाता कि लोग इससे गलत सीख लेंगे और यह दुखद है कि कई बार दर्शक फिल्म देखकर गलत चीजों से प्रभावित हो जाते हैं. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक अपहरण के सिलसिले में पुलिस ने दावा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि कोई भी फिल्म निर्माता इस उद्देश्य से सिनेमा नहीं बनाता कि लोग इससे गलत सीख लेंगे और यह दुखद है कि कई बार दर्शक फिल्म देखकर गलत चीजों से प्रभावित हो जाते हैं.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक अपहरण के सिलसिले में पुलिस ने दावा किया कि आरोपी शाहरुख खान की 1993 की फिल्म ‘डर’ से प्रभावित था जिसके बाद अभिनेता से इस बारे में पूछा गया था. शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रईस’ की शूटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘फैन’ में नजर आयेंगे.
शाहरुख ने कहा, ‘फिल्म हस्तियों का प्रशंसकों पर शानदार प्रभाव पडता है. मेरा मानना है कि हमारा लोगों पर सकारात्मक ज्यादा और नकारात्मक कम असर पडता है… हमारा काम उन पर उससे ज्यादा असर करता है जितना हम सोचते हैं. कोई भी फिल्म निर्माता लोगों पर नका���ात्मक असर के लिए फिल्म नहीं बनाता. कई बार लोग गलत सीख ले लेते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola