''सरबजीत'' के लिए पंजाब पहुंची ऐश्वर्या राय

चंडीगढ : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय कैदी की कहानी पर आधारित फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग के लिए आज पंजाब पहुंची. ओमंग कुमार निर्देशित फिल्म ‘सरबजीत’ में 42 वर्षीय अभिनेत्री सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं, जबकि रणदीप हुड्डा फिल्म के मुख्य कलाकार सरबजीत की भूमिका में होंगे. फिल्म के […]
चंडीगढ : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय कैदी की कहानी पर आधारित फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग के लिए आज पंजाब पहुंची. ओमंग कुमार निर्देशित फिल्म ‘सरबजीत’ में 42 वर्षीय अभिनेत्री सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं, जबकि रणदीप हुड्डा फिल्म के मुख्य कलाकार सरबजीत की भूमिका में होंगे.
फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने फोन पर बताया, ‘ऐश्वर्या राय के साथ उनकी सास जया बच्चन भी हैं.’ फिल्म का 20 मई को प्रदर्शित होना प्रस्तावित है. फिल्म की शूटिंग पंजाब के अमृतसर, मालेरकोटला और पटियाला में भी की जाएगी. पाकिस्तानी कारावास से अपने भाई को बाहर लाने के लिए कई सालों तक संघर्ष करने वाली दलबीर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म में पाकिस्तान की जेलों में बंद कैदियों की दुर्दशा को दिखाया जाएगा.
फिल्म में रिचा चड्डा भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है. रणदीप ने इस फिल्म के लिए अपना काफी वजन घटाया है. रणदीप और ऐश्वर्या पहली बार इस फिल्म में एकसाथ काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




