26 साल बाद पत्नी नंदिता से अलग हो गये ओम पुरी

बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी और उनकी पत्नी नंदिता ने शादी के 26 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. दोनों ने बिना तलाक के अलग होने का निर्णय किया है. वहीं ओम पुरी को अपने 18 वर्षीय पुत्र ईशान से मिलने का अधिकार होगा. इस मामले में कोर्ट का आदेश पिछले हफ्ते ही आया […]
बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी और उनकी पत्नी नंदिता ने शादी के 26 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. दोनों ने बिना तलाक के अलग होने का निर्णय किया है. वहीं ओम पुरी को अपने 18 वर्षीय पुत्र ईशान से मिलने का अधिकार होगा. इस मामले में कोर्ट का आदेश पिछले हफ्ते ही आया है.
ओम पुरी के वकील जे. नाम्बियार ने कहा कि,’ दोनों (ओम पुरी और नंदिता) अब एकदूसरे से तलाक लिये बिना अलग-अलग रहेंगे. पिछले कई दिनों से ओम पुरी तलाक लेना चाहते थे इसके बारे में काफी बातें हो रही थी. दोनों ने मित्रतापूर्ण करार के तहत अलग होने का फैसला कर लिया है. वहीं अदालत ने इन्हें न्यायिक तौर पर अलग होने की मंजूरी दे दी है.’
उन्होंने आगे यह भी कहा,’ कानूनी तौर पर दोनों विवाहित दपंती माने जायेंगे लेकिन दोनों अलग-अलग रहेंगे और एकदूसरे के किसी भी निजी मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे.’ वहीं ओम पुरी का कहना है कि वह अब केवले बेटे की पढ़ाई और उसके बारे में बात करना चाहते हैं.
आपको बता दें कि नंदिता ने कुछ समय पहले ओम पुरी के खिलाफ घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अब वे इस फैसले से पूरी तरह सहमत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




