ePaper

मैं पुरस्कारों के लिए काम नहीं करती: सोनम कपूर

Updated at : 09 Feb 2016 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
मैं पुरस्कारों के लिए काम नहीं करती: सोनम कपूर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि पुरस्कारों के पीछे भागने की जगह उनका पूरा ध्यान उनके काम पर केंद्रित है. सोनम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नीरजा’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने एयरहोस्‍टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया है. ‘प्रेम रत्न धन पायो’ की अभिनेत्री को लगता […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि पुरस्कारों के पीछे भागने की जगह उनका पूरा ध्यान उनके काम पर केंद्रित है. सोनम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नीरजा’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने एयरहोस्‍टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया है.

‘प्रेम रत्न धन पायो’ की अभिनेत्री को लगता है कि पुरस्कार के जरिए एक कलाकार के अभिनय को मान्यता जरुर मिलती है लेकिन उनके लिए कलात्मकता अधिक मायने रखती है. सोनम ने कहा, ‘ मैं पुरस्कार के लिए काम नहीं करती…मैं कला के लिए काम करती हूं. अपने काम के जरिए जो पहचान मुझे मिली हैं मैं उससे संतुष्ट हूं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ पुरस्कारों का अपना महत्व है क्योंकि इससे आपके काम को मान्यता मिलने के साथ आपको और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. इससे आपके अंदर प्रतियोगिता की भावना भी पैदा होती है.’

बॉलीवुड में महिलाओं के काम को पहचान और सम्मान देने के लिए एक नए पुरस्कार की शुरुआत करने की बात पर सोनम ने कहा, ‘हां क्यों नहीं…. पर मुझे लगता है कि बॉलीवुड में ऐसे कई पुरस्कार पहले ही दिए जाते हैं. जहां तक महिलाओं का सवाल है तो इन तमाम पुरस्कारों के लिए उन्हें नामित जरुर किया जाना चाहिए.’

सोनम ने यहां बॉलीवुड के पुरुष प्रधान होने की बात को मानते हुए इसमें धीरे धीरे आ रहे बदलावों को भी स्वीकारा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola