क्यों बहते आंसुओं को रोक नहीं पाई दीपिका, देखें वीडियो

जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ के दौरान इतनी भावुकी हो गई कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. दीपिका को इस तरह भावुक देखकर वहां मौजूद तमाम लोगों की आंखें भी नम हो गई. जानें ऐसा क्या हुआ कि आंखों से बहते आंसुओं को रोक नहीं […]
जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ के दौरान इतनी भावुकी हो गई कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. दीपिका को इस तरह भावुक देखकर वहां मौजूद तमाम लोगों की आंखें भी नम हो गई. जानें ऐसा क्या हुआ कि आंखों से बहते आंसुओं को रोक नहीं पाई दीपिका?
इस अवार्ड शो में दीपिका को फिल्म ‘पीकू’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया. वह स्टेज पर पुरस्कार लेने पहुंची तो भावुक हो गई. दीपिका ने धन्यवाद करने के लिए स्पीच दी और अपने पिता प्रकाश पादुकोण का खत भी पढ़कर सुनाया. यह खत उन्होंने दीपिका और उनकी छोटी बहन के लिए लिखा था. खत वाकई में भावुक करनेवाला था जिसे पढ़ते-पढते दीपिका की आंखों से आंसू बह निकले.
दीपिका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में विन डीजल के साथ दिखाई देंगी. फिल्म का फर्स्टलुक जारी हो गया है जिसमें दीपिका एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं.
दीपिका के इस खास पल को सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है.
https://www.facebook.com/sonytelevision/videos/1036185103070919/
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




