ePaper

क्‍यों रणदीप ने घटाया 28 किलो वजन, देखें वीडियो

Updated at : 06 Feb 2016 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों रणदीप ने घटाया 28 किलो वजन, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का आगामी फिल्‍म ‘सरबजीत’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. उन्‍हें फिल्‍म में नाममात्र की भूमिका के लिए अत्यधिक दुबले और कमजोर व्यक्ति का चरित्र पेश किया है. इसके लिए उन्‍होंने अपना लगभग 28 किलो वजन घटाया है. फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का आगामी फिल्‍म ‘सरबजीत’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. उन्‍हें फिल्‍म में नाममात्र की भूमिका के लिए अत्यधिक दुबले और कमजोर व्यक्ति का चरित्र पेश किया है. इसके लिए उन्‍होंने अपना लगभग 28 किलो वजन घटाया है. फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया है.

फिल्म मौत की सजा सुनाये जा चुके भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है. रणदीप का फर्स्‍टलुक देखकर आपको भी भरोसा नहीं होगा कि वो रणदीप हुड्डा है. हाल ही में उन्‍होंने अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ के लिए अपना वजन बढाया था.

रणदीप ने ट्वीट किया, ‘दो लफ्जों की कहानी’ के लिए 94 किलोग्राम वजन को ‘सरबजीत’ के लिए घटाकर 66 किलोग्राम किया है… कृपया अपने खाने का आनंद लीजिए.’

‘सरबजीत’ में दर्शन कुमार ने अवैस शेख नामक पाकिस्तानी वकील का किरदार निभाया है, जिसने सरबजीत को न्याय दिलाने के लिए काई कसर नहीं छोडी. ‘सरबजीत’ का निर्देशन मैरी काम के निर्देशक ओमंग कुमार ने किया. यह फिल्म 19 मई को प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola