ePaper

क्‍यों रणवीर ने दीपिका को कहा,'' हमें तुम पर गर्व है...''

Updated at : 04 Feb 2016 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों रणवीर ने दीपिका को कहा,'' हमें तुम पर गर्व है...''

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज’ की शूटिंग के लिए कनाडा रवाना हो गई हैं. फिल्‍म में उनके साथ विन डीजल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने दीपिका को इस फिल्‍म के लिए शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें तुम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज’ की शूटिंग के लिए कनाडा रवाना हो गई हैं. फिल्‍म में उनके साथ विन डीजल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने दीपिका को इस फिल्‍म के लिए शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें तुम पर गर्व है.

एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा,’ हमें तुम पर गर्व है. हम तुम्हें शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद है अपने इस नए काम में भी तुम्हें सफलता हासिल हो और हमेशा की तरह आप हमारा सिर गर्व से उंचा करें.’ रणवीर-दीपिका हाल ही में फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में एकसाथ नजर आये थे. खबरों के मानें तो दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं.

वहीं दीपिका इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उन्‍होंने फिल्‍म के अभिनेता विन डीजल के बारे में कहा कि वे एक मिलनसार व्यक्ति हैं. मैंने हाल ही में विन से फिल्म के सिलसिले में मुलाकात की थी. मेरे बाकि सह कलाकारों की तरह ही वह भी बेहद गर्मजोशी से भरे इंसान हैं. मुझे उम्मीद है कि उनके साथ काम करने का अनुभव मजेदार होगा. हर अनुभव का आनंद उठाना जरुरी है अन्य चीजें अपने आप ही ठीक हो जाती हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola