‘कभी कभी'' के 40 साल पूरे, यादों में खोये बिग बी

मुंबई : ‘कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आतस है…’ सुनते ही सिनेप्रेमियों के दिलों में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और मशहूर अभिनेत्री राखी की तसवीरें घूमने लगती है. फिल्म ‘कभी कभी’ को आज 40 साल पूरे हो गए. बच्चन ने कहा कि लोग आज भी उनसे इस फिल्म का शीर्षक गीत गुनगुनाने की गुजारिश […]
मुंबई : ‘कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आतस है…’ सुनते ही सिनेप्रेमियों के दिलों में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और मशहूर अभिनेत्री राखी की तसवीरें घूमने लगती है. फिल्म ‘कभी कभी’ को आज 40 साल पूरे हो गए. बच्चन ने कहा कि लोग आज भी उनसे इस फिल्म का शीर्षक गीत गुनगुनाने की गुजारिश करते हैं. बच्चन ने इस फिल्म में एक कवि की भूमिका निभायी थी.
उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कश्मीर की यादें अभी भी उनके जेहन में जिंदा हैं और वह अभी भी साथी कलाकारों के साथ को स्मरण करते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 40 साल हो गए ‘कभी कभी’ को और उसके संगीत की तानें, कविताओं के बोल, कश्मीर की अलौकिक सुंदरता और साथी कलाकारों का अनोखा साथ सब याद आता है.’
T 2127 – 40 years of 'Kabhi Kabhie' !! And they still want to hear me recite the poem ..!! Strength of cinema ! pic.twitter.com/4CtvDLRoVI
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 27, 2016
इसके अलावा लोग अभी भी मुझसे वे कविताएं सुनना चाहते हैं. यह सिनेमा की ताकत है. इस फिल्म का निर्देशन यश चोपडा ने किया था. इसमें शशि कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर और नीतू सिंह की अहम भूमिकाएं थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




