‘क्या कूल हैं हम 3 '' पर पाकिस्तान में लगा प्रतिबंध

Updated at : 26 Jan 2016 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
‘क्या कूल हैं हम 3 '' पर पाकिस्तान में लगा प्रतिबंध

कराची : आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर अभिनीत वयस्क बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म ‘‘ क्या कूल हैं हम 3 ” पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया गया है. पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फैसला किया है कि यह फिल्म जनता के देखने लायक नहीं है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और प्रांतीय सेंसर बोर्डो ने कल हुई एक […]

विज्ञापन

कराची : आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर अभिनीत वयस्क बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म ‘‘ क्या कूल हैं हम 3 ” पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया गया है. पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फैसला किया है कि यह फिल्म जनता के देखने लायक नहीं है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और प्रांतीय सेंसर बोर्डो ने कल हुई एक बैठक के बाद फैसला किया कि यह फिल्म सार्वजनिक प्रदर्शन के योग्य नहीं है. सीबीएफसी प्रमुख मुबाशीर हसन ने कहा कि यह फिल्म ‘‘बेहद अश्लील” है जिसमें भद्दे डायलाग और बेशर्मी है.

हसन ने कहा, ‘‘ इस फिल्म में बेहयाई भरी है और इसकी विषय वस्तु तथा डायलाग भद्दे हैं. बोर्ड आधिकारिक रुप से फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नामंजूर करता है.” हसन ने कहा कि इस फिल्म को वयस्क श्रेणी में रखकर भी इसके प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती क्योंकि यह अश्लीलता की तमाम हदें पार कर गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola