Comedy Nights : अक्षय बोले,'' मैंने उन्हें रोते हुए देखा...''
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में अंतिम सेलिब्रिटी मेहमान के रुप में आने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि इस मशहूर टीवी शो का अंतिम एपिसोड भावुक कर देने वाला था. कल इस शो का अंतिम एपिसोड प्रसारित किया गया. हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का प्रचार करने के […]
विज्ञापन
मुंबई : ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में अंतिम सेलिब्रिटी मेहमान के रुप में आने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि इस मशहूर टीवी शो का अंतिम एपिसोड भावुक कर देने वाला था. कल इस शो का अंतिम एपिसोड प्रसारित किया गया. हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का प्रचार करने के लिए अपनी सह-कलाकार निमरत कौर के साथ शो पर आये थे.
48 वर्षीय अक्षय ने कहा कि हालांकि शो के कलाकर उन्हें हंसा रहे थे लेकिन वे सभी अंदर से दुखी थे. अक्षय ने कहा, ‘अंतिम एपिसोड बहुत अच्छा था. उन सभी के बीच बहुत प्यार और स्नेह था. हमने वास्तव में उन्हें रोते हुए देखा और वे जानते थे कि वे सभी अंतिम बार उन भूमिकाओं में एक ही मंच पर एक साथ काम कर रहे हैं.’
कपिल शर्मा की मेजबानी वाले इस शो में अलग-अलग भूमिकाओं में अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती, सुनील ग्रोवर, किकू शारदा और रोशनी चोपडा के अलावा स्थायी मेजबान के रुपा में नवजोत सिंह सिद्धू भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










