दो कट के बाद ''जय गंगाजल'' को FCAT ने दिखाई हरी झंडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2016 12:07 PM
नयी दिल्ली : फिल्मकार प्रकाश झा की आने वाली फिल्म को दो मामूली बदलावों के बाद फिल्म सर्टिफिकेशन अपीलेट ट्रिब्यूनल (FCAT) ने हरी झंडी दिखा दी. फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी पडी थी. सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने प्रियंका चोपडा अभिनीत एक्शन ड्रामा फिल्म से 11 दृश्य हटाने को कहा था. ये जरुरी बदलाव […]
नयी दिल्ली : फिल्मकार प्रकाश झा की आने वाली फिल्म को दो मामूली बदलावों के बाद फिल्म सर्टिफिकेशन अपीलेट ट्रिब्यूनल (FCAT) ने हरी झंडी दिखा दी. फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी पडी थी. सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने प्रियंका चोपडा अभिनीत एक्शन ड्रामा फिल्म से 11 दृश्य हटाने को कहा था. ये जरुरी बदलाव न करने पर उन्होंने झा को फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट देने की धमकी भी दी थी.
झा ने कहा कि ट्रिब्यूनल ने फिल्म देखी और उसे ‘दमदार’ बताया और फिल्म में अनावश्यक बदलाव न करने का निर्णय लिया. झा ने कहा, ‘फिल्म में केवल दो बदलाव किए गए है वो भी बहुत मामूली से. निहलानी ने मुझे फिल्म से 11 दृश्य हटाने को कहा था. अब हमें भाषा समेत सभी की अनुमति मिल गई है. अब कोई आपत्ति नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘ट्रिब्यूनल ने फिल्म की सराहना की और फिल्म को दमदार बताया. उन्होंने कहा कि हम फिल्म के साथ छेडछाड नहीं करना चाहते.’ ‘जय गंगाजल’ 2003 में आई ‘गंगाजल’ का सीक्वल है. ‘जय गंगाजल’ चार मार्च को बडे पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










