शरीर को लेकर मजाक उड़ाना अपमानजनक : परिणीति चोपडा

मुंबई : अपने नए स्लिम फिट अवतार से प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों को चौंकाने वाली हिन्दी फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपडा का कहना है कि लोगों का महिलाओं के शरीर के बारे में उनका मजाक बनाना अपमानजनक है. 27 साल की अभिनेत्री को लगता है कि किसी को भी किसी के फिटनेस के स्तर […]
मुंबई : अपने नए स्लिम फिट अवतार से प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों को चौंकाने वाली हिन्दी फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपडा का कहना है कि लोगों का महिलाओं के शरीर के बारे में उनका मजाक बनाना अपमानजनक है.
27 साल की अभिनेत्री को लगता है कि किसी को भी किसी के फिटनेस के स्तर को लेकर या वो कैसी दिखती है इसे लेकर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. हालांकि ‘किल दिल’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि चूंकि वह फिल्म जगत का हिस्सा हैं, दर्शकों को उनके दिखने या अभिनय करने को लेकर एक सम्माजनक तरीके से टिप्पणी करने का कुछ अधिकार है.
परिणीति ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘यह (शरीर का मजाक उडाना) जल्दी अतीत की बात हो जाएगी. हर चीज का दौर होता है. अगर आप खुद अपने शरीर को लेकर सहज नहीं हैं तो इसे लेकर कुछ करिए. अगर आप सहज हैं तो ऐसे ही रहने दीजिए. दूसरे लोगों को इस पर वैसे भी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘अगर आप किसी को सम्मान के साथ अपनी सोच के बारे में बताते हैं तो यह सही है लेकिन किसी के शरीर का मजाक उड़ाना अपमानजनक है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




