पेशावर में राज कपूर का जन्मस्थल आंशिक रूप से ध्वस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2016 5:53 PM (IST)
विज्ञापन

पेशावर: खैबर पख्तूनख्वा अभिलेखागार विभाग ने समय पर कार्रवाई करते हुए बालीवुड के दिग्गज अभिनेता -निर्देशक राज कपूर के जन्मस्थल पर बनी हवेली को पूरी तरह से ध्वस्त होने से रोक दिया. इसके मालिक ने इस घर की पहली मंजिल आंशिक रुप से ढहा दी थी.अभिलेखागार विभाग ने शहर के धाकी मुनव्वर शाह पर स्थित […]
विज्ञापन
पेशावर: खैबर पख्तूनख्वा अभिलेखागार विभाग ने समय पर कार्रवाई करते हुए बालीवुड के दिग्गज अभिनेता -निर्देशक राज कपूर के जन्मस्थल पर बनी हवेली को पूरी तरह से ध्वस्त होने से रोक दिया. इसके मालिक ने इस घर की पहली मंजिल आंशिक रुप से ढहा दी थी.अभिलेखागार विभाग ने शहर के धाकी मुनव्वर शाह पर स्थित ऐतिहासिक हवेली को ध्वस्त करने से रोकने के लिए स्थानीय अदालत से स्थगनादेश हासिल किया.
हालांकि तब तक नये मालिक ने इस पर व्यापारिक प्लाजा बनाने के लिए इमारत की पहली मंजिल को ध्वस्त कर दिया. दूसरे और तीसरे मंजिल से भी दरवाजे और खिडकियां हटा दी थीं.खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने इससे पहले पेशावर में जन्मे कपूर और दिलीप कुमार के घरों को धरोहर स्थल घोषित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










