कीकू के समर्थन में आए ऋषि कपूर, बोले-राम रहीम का किरदार...''

मुंबई : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री करने के कारण गिरफ्तार किए गए कॉमेडियन कीकू शारदा का वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर ने खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह राम रहीम का किरदार अदा करेंगे और देखते हैं कि कौन उन्हें गिरफ्तार करता है. कपूर ने कीकू के समर्थन में ट्वीट किया, ‘‘मैं […]
मुंबई : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री करने के कारण गिरफ्तार किए गए कॉमेडियन कीकू शारदा का वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर ने खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह राम रहीम का किरदार अदा करेंगे और देखते हैं कि कौन उन्हें गिरफ्तार करता है.
कपूर ने कीकू के समर्थन में ट्वीट किया, ‘‘मैं एक फिल्म में इस रॉकस्टार (डेरा प्रमुख) का किरदार अदा करुंगा. देखता हूं कौन मुझे सलाखों के पीछे डालता है? आगे बढो कीकू शारदा.’ फराह खान, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और वीर दास समेत कई फिल्मी हस्तियों ने कीकू की गिरफ्तारी पर रोष जताया.
See this picture!I would like to play this rockstar in a film. Let me see who puts me behind bars? Go Kiku Sharda! pic.twitter.com/8Dfre237NY
— Rishi Kapoor (@chintskap) January 13, 2016
एक लाख रुपये का जमानत बांड भरने के बाद कीकू को रिहा कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




