श्यामक डावर ने खोला शाहरुख-गौरी का राज, डांस क्लास के बाहर...

मुंबई : बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान केवल रुपहले पर्दे पर ही आदर्श प्रेमी नहीं हैं बल्कि असल जिंदगी में भी वे ऐसे ही रहे हैं. प्रसिद्ध नृत्यनिर्देशक श्यामक डावर के अनुसार शाहरुख उनके डांस क्लास के बाहर गौरी का इंतजार करते थे जहां गौरी डांस सीखने आती थी. पिछले अक्तूबर में अपने शादी की 24वीं […]
मुंबई : बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान केवल रुपहले पर्दे पर ही आदर्श प्रेमी नहीं हैं बल्कि असल जिंदगी में भी वे ऐसे ही रहे हैं. प्रसिद्ध नृत्यनिर्देशक श्यामक डावर के अनुसार शाहरुख उनके डांस क्लास के बाहर गौरी का इंतजार करते थे जहां गौरी डांस सीखने आती थी.
पिछले अक्तूबर में अपने शादी की 24वीं वर्षगांठ मनाने वाले शाहरुख और गौरी ने छह साल के प्रेम संबंधों के बाद शादी की थी. 50 साल के अभिनेता के लिए कई फिल्मों में नृत्य निर्देशन करने वाले श्यामक ने ट्विटर पर शाहरुख गौरी की प्रेमी कहानी के इस रोचक पहलू का खुलासा किया.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘अब भी याद है शाहरुख डांस क्लास के बाहर इंतजार करते थे जहां गौरी मेरी छात्रा थी. अब वह इतने बडे स्टार है लेकिन अब भी इतने विनम्र हैं.’ श्यामक ने साथ ही अपनी और शाहरुख की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह अभिनेता को गले लगा रहे हैं. तस्वीर हाल की ही लग रही है.
https://twitter.com/Shiamakofficial/status/687217529668812800
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




