ePaper

KI & KA : करीना ने पहनाया अर्जुन को मंगलसूत्र, मोशन पोस्‍टर रिलीज

Updated at : 12 Jan 2016 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
KI & KA : करीना ने पहनाया अर्जुन को मंगलसूत्र, मोशन पोस्‍टर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर की आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ का मोशन पोस्‍टर रिलीज हो गया है. इस मोशन पोस्‍टर में करीना अर्जुन को मंगलसूत्र पहनाती नजर आ रही है. आर बाल्‍की की इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन मेहमान किरदार में होंगे. अर्जुन-करीना पहली बार एकसाथ फिल्‍म में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर की आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ का मोशन पोस्‍टर रिलीज हो गया है. इस मोशन पोस्‍टर में करीना अर्जुन को मंगलसूत्र पहनाती नजर आ रही है. आर बाल्‍की की इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन मेहमान किरदार में होंगे. अर्जुन-करीना पहली बार एकसाथ फिल्‍म में नजर आयेंगे.

आर बाल्‍की इससे पहले ‘चीनी कम’ और ‘पा’ जैसी सुपरहिट‍ फिल्‍में बना चुके हैं. दोनों ही फिल्‍मों में अमिताभ ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. ‘की एंड का’ को लेकर अर्जुन कपूर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में करीना एक कॉरपोरेट कंपनी में काम करनेवाली महिला के किरदार में नजर आयेंगी. वहीं अर्जुन कपूर घर में रहनेवाले पुरुष का किरदार निभायेंगे जो जॉब नहीं करता.

इससे पहले फिल्‍म का फर्स्‍टलुक लॉन्‍च किया गया था जिसमें अर्जुन-करीना रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे. फिल्‍म में दोनों पहली बार रोमांस करते नजर आयेंगे. इस फिल्‍म के अलावा अर्जुन एक टीवी रियेलिटी शो में भी नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola