ePaper

जानें दीपिका के हॉलीवुड में काम करने को लेकर क्‍या बोले रणवीर सिंह ?

Updated at : 09 Jan 2016 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
जानें दीपिका के हॉलीवुड में काम करने को लेकर क्‍या बोले रणवीर सिंह ?

मुंबई : अमेरिकी निर्देशक डीजे कुरोसो ने विन डीजल स्टारर फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ केज’ में दीपिका पादुकोण के काम करने की भले ही पुष्टि कर दी हो लेकिन उनके कथित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह चाहते हैं कि अभिनेत्री के प्रशंसक हॉलीवुड में करियर शुरु करने के बारे में दीपिका के खुद कुछ बोलने तक […]

विज्ञापन

मुंबई : अमेरिकी निर्देशक डीजे कुरोसो ने विन डीजल स्टारर फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ केज’ में दीपिका पादुकोण के काम करने की भले ही पुष्टि कर दी हो लेकिन उनके कथित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह चाहते हैं कि अभिनेत्री के प्रशंसक हॉलीवुड में करियर शुरु करने के बारे में दीपिका के खुद कुछ बोलने तक इतंजार करें.

कुरोसो ने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर साझा किया था कि ‘बाजीराव मस्तानी’ की स्टार अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी. रणवीर ने कहा कि हालांकि निर्देशक ने फिल्म की पुष्टि कर दी है, बेहतर यही होगा कि दीपिका स्वयं इस बारे में कुछ कहें.

जब रणवीर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं समझता हूं कि किसी भी चीज की पुष्टि हुई है. दीपिका ने अभी तक पुष्टि नहीं की है, लिहाजा हमें इसका इंतजार करना चाहिए और हमें कयास नहीं लगाने चाहिए.’ अभिनेता 22वें वार्षिक स्टार स्क्रीन पुरस्कारों के रेड कारपेट में बोल रहे थे.

दीपिका और रणवीर हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आये थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की है और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खासा पसंद भी किया है. वहीं खबरों की मानें तो रणवीर-दीपिका एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola