जो अपनापन मुझे भारत में मिला, वह कहीं नहीं मिला : अदनान सामी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 1:02 PM
नयी दिल्ली : पाकिस्तान के मशहूर गायक अदनान सामी आज से भारतीय नागरिक हो गये हैं. उन्हें भारत सरकार ने देश की नागरिकता दे दी है. आज उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो अपनापन मुझे भारत में मिला, वह मुझे कहीं और नहीं मिला. वही अपनापन मुझे यहां खींच लाया. उन्होंने कहा […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तान के मशहूर गायक अदनान सामी आज से भारतीय नागरिक हो गये हैं. उन्हें भारत सरकार ने देश की नागरिकता दे दी है. आज उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो अपनापन मुझे भारत में मिला, वह मुझे कहीं और नहीं मिला. वही अपनापन मुझे यहां खींच लाया.
उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे नागरिकता सौंपी. मैं भारतीय भाई-बहनों का भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया. आज का दिन मेरे लिए खास है. नये साल की शुरुआत में मुझे अनोखा गिफ्ट मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










