ePaper

क्‍यों दीपिका को रणवीर और रणबीर में तुलना पसंद नहीं

Updated at : 28 Dec 2015 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों दीपिका को रणवीर और रणबीर में तुलना पसंद नहीं

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने कथित प्रेमी रणवीर सिंह और पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के बीच तुलना बेवकूफी लगती है. दीपिका ने हाल ही में दोनों अभिनेताओं के साथ काम किया है. रणवीर और दीपिका की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ फिलहाल सिनमाघरों में अच्‍छी कमाई कर रही है. इस ऐतिहासिका प्रेमकथा का निर्देशन […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने कथित प्रेमी रणवीर सिंह और पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के बीच तुलना बेवकूफी लगती है. दीपिका ने हाल ही में दोनों अभिनेताओं के साथ काम किया है. रणवीर और दीपिका की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ फिलहाल सिनमाघरों में अच्‍छी कमाई कर रही है. इस ऐतिहासिका प्रेमकथा का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है.

दीपिका ने कहा, ‘इससे मुझे चिढ नहीं होती या गुस्सा नहीं आता, मुझे यह बेवकूफी भरा लगता है, क्योंकि हर वक्त वे कुछ न कुछ तुलना करते ही रहते हैं. मेरे अन्य सह-कलाकार भी हैं, जैसे इरफान खान और अमिताभ बच्चन, उनमें तुलना क्यों नहीं करते.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने सभी के साथ काम किया है, लेकिन आसानी से रणबीर (कपूर) और रणवीर (सिंह) को चुन लिया जाता है. मुझे लोगों या चीजों के बीच तुलना करना बेवकूफी भरा लगता है.’ रणवीर ने पहले कहा था कि दीपिका के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं. दीपिका और रणबीर ने फिल्‍म ‘तमाशा’ में साथ काम किया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

रणवीर के साथ संबंध के बारे में सवाल करने पर दीपिका ने कहा, ‘वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है… वह ऐसा व्यक्ति है जिसके साथ मैं बहुत अच्छा महसूस करती हूं. मैं उससे कुछ भी बात कर सकती हूं, मैं उसके साथ जो चाहूं, जैसे चाहूं रह सकती हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola