दिलीप कुमार को बहुत पहले पद्म विभूषण दिया जाना चाहिए था : रणदीप हुड्डा

बेंगलूरु : हिन्दी फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने एक बयान में कहा कि दिलीप कुमार एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उन्हें बहुत पहले ही पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए था. रणदीप जल्द ही आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में हैं. […]
बेंगलूरु : हिन्दी फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने एक बयान में कहा कि दिलीप कुमार एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उन्हें बहुत पहले ही पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए था. रणदीप जल्द ही आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में हैं.
अभिनेता ने कहा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में बहुत बाद में उनकी फिल्में देखी. वह (दिलीप कुमार) एक बेहतरीन अभिनेता हैं और हम लोगों की इस सिनेमा की दुनिया और देश में निश्चित रुप से वह एक खजाना हैं.’ हुड्डा ने यहां पर एक समारोह से इतर कहा , ‘मैं बहुत खुश हूं. उन्हें यह (पद्म विभूषण) बहुत पहले दिया जाना चाहिए था.’
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 दिसंबर को कुमार को उनके आवास पर पद्म विभूषण से अलंकृत किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










