सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली अभिनेत्री बनीं दीपिका पादुकोण, जानें कमाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2015 1:35 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस साल सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली अभिनेत्री बन गई हैं. हाल ही में फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करनेवाले 100 सेलीब्रिटीज की लिस्ट जारी की थी जिसमें शाहरुख खान 257.5 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर हैं. वहीं अभिनेत्रियों की बात करें तो दीपिका 59 करोड़ की कमाई के साथ […]
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस साल सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली अभिनेत्री बन गई हैं. हाल ही में फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करनेवाले 100 सेलीब्रिटीज की लिस्ट जारी की थी जिसमें शाहरुख खान 257.5 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर हैं. वहीं अभिनेत्रियों की बात करें तो दीपिका 59 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर हैं.
दीपिका इस साल दो फिल्मों ‘पीकू’ और ‘तमाशा’ में नजर आ चुकी हैं. वे जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में उन्होंने बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी का किरदार निभाया है. दीपिका के बाद 52.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बेबो यानि करीना कपूर खान दूसर नंबर पर हैं.
करीना इस साल कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ लीड रोल में थी. इसके अलावा वे फिल्म ‘ब्रदर्स’ में एक आइटम नंबर में नजर आई थी और ‘गब्बर इज बैक’ में भी उन्होंने एक गेस्ट अपीयरेंस की भूमिका निभाई थी.
‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका घुड़सवारी और तलवारबाजी भी करती दिखाई देंगी. फिल्म में उन्होंने एक टफ किरदार निभाया है. फिल्म में उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में) और रणवीर सिंह (बाजीराव के किरदार में) भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म आगामी 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










