ePaper

क्‍यों संग्राम सिंह ने किया आमिर संग कामे करने से इनकार ?

Updated at : 08 Dec 2015 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों संग्राम सिंह ने किया आमिर संग कामे करने से इनकार ?

मुंबई : पहलवानी से अभिनय की दुनिया में आए संग्राम सिंह ने सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ में एक भूमिका करने से मना कर दिया है. ‘दंगल’ पहलवान महावीर सिंह और उनकी मशहूर बेटियों गीता तथा बबीता फोगट के जीवन पर आधारित है. संग्राम ने कहा, ‘मुझे फिल्म की पेशकश हुई, भूमिका छोटी […]

विज्ञापन

मुंबई : पहलवानी से अभिनय की दुनिया में आए संग्राम सिंह ने सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ में एक भूमिका करने से मना कर दिया है. ‘दंगल’ पहलवान महावीर सिंह और उनकी मशहूर बेटियों गीता तथा बबीता फोगट के जीवन पर आधारित है.

संग्राम ने कहा, ‘मुझे फिल्म की पेशकश हुई, भूमिका छोटी थी. साथ ही फिल्म में मेरे किरदार को आमिर से एक मुकाबला हारना था, जो मुझे गलत लगा. मैं पहलवान हूं… मैं मानता हूं कि मुझे सकारात्मक चीजों को बढावा देना चाहिए. मैं लोगों को निराश नहीं करना चाहता.’

‘दंगल’ में आमिर एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं, और संग्राम उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. संग्राम का कहना है, ‘वह बेहतरीन अभिनेता हैं…. वह बहुत फोकस्ड और समर्पित हैं. वह जो भी करते हैं, उसमें बहुत अच्छे हैं. वह बहुत बडे स्टार हैं और उनके पहलवान की भूमिका करने से खेल के बारे में सकारात्मक विचार फैलेगा.’

फिलहाल आमिर इस फिल्म के लिए लुधियाना में शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola