शाहरुख के पहले वरुण-कृति की होगी ''बिग बॉस'' में इंट्री

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह और ‘दिलवाले’ की उनकी सह कलाकार कृति सैनॉन हिट टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 9′ में जायेंगे. ‘बदलापुर’ फिल्म के 28 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वे दोनों 28 नवंबर को इस रियलिटी शो में जायेंगे वहीं शाहरुख खान इस शो […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह और ‘दिलवाले’ की उनकी सह कलाकार कृति सैनॉन हिट टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 9′ में जायेंगे. ‘बदलापुर’ फिल्म के 28 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वे दोनों 28 नवंबर को इस रियलिटी शो में जायेंगे वहीं शाहरुख खान इस शो में बाद में नजर आयेंगे.
‘दिलवाले’ के दूसरे गीत को लांच किये जाने के अवसर पर वरुण ने कहा ‘मैं और कृति घर में थोडा पहले जा सकते हैं…गाने को लांच करने के लिए हम लोग 28 नवंबर को ऐसा कर सकते हैं…मैं ने सलमान भाई (सलमान खान) से बात की है और उन्होंने कहा कि आइये और गाने को लांच कीजिये.’
उन्होंने साथ ही कहा ‘मेरे ख्याल से शाहरख थोडे दिन बाद घर में प्रवेश करेंगे. जब शाहरुख खान और सलमान खान एक फ्रेम में हों तो मुझे नहीं लगता कि कोई किसी और को देखना चाहेगा. मैं उनको टीवी पर देखूंगा.’ फिल्म का जो दूसरा गाना लांच किया गया उसके बोल हैं ‘मनवा इमोसन जागे’ और इस फिल्म में वरुण के साथ कृति नजर आयेंगी.
प्रीतम ने इस गीत की धुन तैयार की है और रेमो डिसूजा इसके कोरियोग्रॉफर हैं. इस गाने में भी बहुत सी कारों का इस्तेमाल किया गया है जो रोहित शेट्टी की पहचान बन चुकी है. शाहरुख खान और ‘दिलवाले’ की पूरी टीम ने गाने को लांच करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की याद में एक मिनट का मौन रखा. ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




