‘हाउस ऑफ कार्ड्स” का भारतीय रुपांतरण दिलचस्प होगा : फरहान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता फरहान अख्तर का मानना है कि लोकप्रिय अमेरिकी राजनीतिक-नाटक सिरीज ‘‘हाउस ऑफ कार्ड्स” का भारतीय रुपांतरण एक दिलचस्प किस्म का शो होगा. ‘‘रॉक ऑन” स्टार वर्तमान में रियेलिटी टीवी शो ‘‘आई कैन डू दैट” की मेजबानी कर रहे हैं. यह कार्यक्रम एक अमेरिकी शो का रुपांतरण है जो कि इसी नाम से […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेता फरहान अख्तर का मानना है कि लोकप्रिय अमेरिकी राजनीतिक-नाटक सिरीज ‘‘हाउस ऑफ कार्ड्स” का भारतीय रुपांतरण एक दिलचस्प किस्म का शो होगा. ‘‘रॉक ऑन” स्टार वर्तमान में रियेलिटी टीवी शो ‘‘आई कैन डू दैट” की मेजबानी कर रहे हैं. यह कार्यक्रम एक अमेरिकी शो का रुपांतरण है जो कि इसी नाम से बना था.
जब फरहान से यहां एक साक्षात्कार में पूछा गया कि ऐसा कौन सा एक अमेरिकी शो है जिसका रुपांतरण वह भारतीय दर्शकों के लिए करना चाहेंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा एक शो ‘हाउस ऑफ कार्ड्स’ है जो मुझे बहुत रोमांचक लगता है और जिसे मैं देख रहा हूं. मुझे यह बहुत ही असाधारण लगा. मुझे लगता है कि यहां के टीवी के लिए वह बहुत ही अलग और दिलचस्प किस्म का शो होगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










