''बाजीराव'' के बाद ये है ''मस्तानी'' और ''काशीबाई'' का फर्स्टलुक

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में अपने किरदार काशीबाई का फर्स्टलुक जारी कर दिया है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक ऐतिहासिक प्रेमकहानी पर आधारित है. प्रियंका के बाद दीपिका ने भी ‘मस्तानी’ का […]
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में अपने किरदार काशीबाई का फर्स्टलुक जारी कर दिया है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक ऐतिहासिक प्रेमकहानी पर आधारित है.
प्रियंका के बाद दीपिका ने भी ‘मस्तानी’ का फर्स्टलुक रिलीज कर दिया है. हाल ही बाजीराव के फर्स्टलुक को रिलीज किया गया था. दीपिका इस फिल्म में बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी और प्रियंका उनकी पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में नजर आयेंगी. वहीं रणवीर बाजीराव के किरदार को पर्दे पर साकार करेंगे.
Early Happy Diwali from cold Montreal. I miss home! Here is the first look of #KashiBaiPoster pic.twitter.com/gAEhpebwXU
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 8, 2015
https://twitter.com/deepikapadukone/status/663388959188234240
रणवीर-दीपिका ने इससे पहले फिल्म ‘रामलीला’ में साथ काम किया था. प्रियंका ने फिल्म में एक आईटम डांस किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर-दीपिका की हॉट जोड़ी पर्दे पर क्या कमाल करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




