ePaper

प्रियंका चोपड़ा ''पीपल च्वाइस अवार्ड'' के लिए नामित

Updated at : 04 Nov 2015 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ''पीपल च्वाइस अवार्ड'' के लिए नामित

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ‘पीपल च्वाइस अवॉर्ड’ की न्यू टीवी सीरीज की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रेणी के लिए अंतिम सूची में जगह बना ली है. अंतिम पांच में जगह बनाने वाली 30 वर्षीय ‘मैरी कॉम’ अभिनेत्री का मुकाबला जेमी ली कर्टिस, एम्मा रॉबर्ट्स, मेरिको गे हार्डन और लीया मेशल […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ‘पीपल च्वाइस अवॉर्ड’ की न्यू टीवी सीरीज की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रेणी के लिए अंतिम सूची में जगह बना ली है. अंतिम पांच में जगह बनाने वाली 30 वर्षीय ‘मैरी कॉम’ अभिनेत्री का मुकाबला जेमी ली कर्टिस, एम्मा रॉबर्ट्स, मेरिको गे हार्डन और लीया मेशल जैसे नामी कलाकारों के साथ है.

प्रियंका ने ट्विटर पर वोटिंग लिंक साझा करते हुए लिखा, ‘ वाह….क्वांटिकों के लिए मेरा पहला नामंकन….एक बार फिर नवोदित की तरह महसूस हो रहा है…धन्यवाद…..’ क्वांटिकों में ‘गुंडे’ अभिनेत्री एक युवा एफबीआईकर्मी एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं.

मिस वर्ल्ड विजेता अभिनेत्री ने हाल ही में पेटा के साथ रोबोटिक हाथी को अपनी आवाज देने के लिए भी एक करार किया है. प्रियंका ने कहा, ‘इस रोबोटिक हाथी का नाम ऐली है. यह अमेरिका, यूरोप और भारत के कई स्कूलों का दौरा करेगा और बच्चों को जानकारी देगी कि जंगल की दुनिया से निकलकर हाथियों को कैद में कितने कष्ट झेलने पडते हैं. ‘

पेटा और उसके समर्थक हाथियों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. इसके जरिए वह सर्कस और कैद में कथित तौर पर हाथियों पर होने वाले अत्याचारों का दस्तावेजीकरण कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola